बिलासपुर. बुधवारी बाजार में 8 अक्टूबर को कैमरा स्टूडियो और मोबाइल दुकान से चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो लाख 40 हजार का सामान जब्त किया है। बुधवारी बाजार में अब्दुल नासिर खान निवासी कुमारपारा की कैमरा स्टूडियो की दुकान है। 8 अक्टूबर को अब्दुल नासिर खान ने तोरवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। चोर उनकी दुकान से लाखों रुपए के कैमरे चोरी कर ले गए। उसी दिन तुलसीदास निवासी नारायणी टावर हेमू नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद तोरवा थाना टीआई ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम बनाई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र जायसवाल दिलीप जायसवाल निवासी मंगला, अग्नि ध्रुव, तिलकराम निवासी बिल्हा से चोरी किए गए कैमरे और मोबाइल जब्त कर लिया गया।

