आज कल लोगों को लग रहा है की एसी कुलर पंखा के सहारे से जीवन आसान से कट रहा है तो ये हम सबकी बहुत बड़ी भूल है हमारे आने वाले समय में भयावहता होने वाला है जिसका अनुमान लगाना बहुत ही मुश्किल है। अतः मैं श्याम चौहान आप सभी से निवेदन करता हूं कि आने वाले दिनों में बरसात के समय में अपने आसपास घर बगीचा खेत खलिहानों में घर आंगन और तालाब के मेड़ खाली जगहों पर 2-3 पेड़ पौधों को अवश्य लगाएं। ताकि हमें और हमारे आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ रहें और भरपूर शुद्ध आक्सीजन मिल सके आज भारत में लगभग 450 करोड़ वृक्ष वृक्षारोपण की आवश्यकता है हमें। नहीं तो ये अभी तक की ये शुरुआत है 45-50 सेल्सियस से 50-55 सेल्सियस होने में देर नहीं लगेगी 55 से 60 सेल्सियस के बीच में इंसान जीवित नहीं रह पाएगा। इसलिए हमें सोच-समझकर आगे बढ़ना है और पेड़ पौधों को लगानें शुरू करें। ताकि हम सभी 55-60 सेल्सियस दर्ज होने न पाए। क्यों की हमारे लगाए गए एक पेड़ को बढ़ने में लगभग 5-6 सालों लग जाते हैं। अब कुछ दिनों में विश्व पर्यावरण दिवस आ रहा है हम इस पर्यावरण दिवस पर कम से कम 2-3 न सही कम से कम 1-2 पेड़ पौधों को अवश्य लगाएं। और साथ ही साथ अब कुछ ही दिनों में बरसात का मौसम भी आने वाली है इस बरसात के इन महिनों में बरसात होने वाला है। कृपया करके हम सभी मिलकर पर्यावरण को स्वस्थ और स्वच्छ सुन्दर बनाएं रखने के लिए 2-3 पेड़ पौधे जरूर लगानें चाहिए। चाहे कोई भी पेड़ हो और यह सभी को बताएं कि हमारे लिए जल ही जीवन है और आक्सीजन हमारे लिए बहुत जरूरी है बीना आक्सीजन के हम सभी कैसे रह पाएंगे। हमारा कर्तव्य है कि हमें मिल जुलकर पर्यावरण को बचाना है। और पर्यावरण को स्वस्थ स्वच्छ रखना है। तभी हमें स्वच्छ आक्सीजन मिल पाएगा। जीवन में और हम सभी स्वच्छ आक्सीजन लें सकेंगे। आप सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।


