बिलासपुर. अटल यूनिवर्सिटी ने 9 नए कॉलजों को मान्यता दी है। इन कॉलेजों के बिना पालन प्रतिवेदन के यूनिवर्सिटी पोर्टल खोल दी है। अब सहायक कुलसचिव नेहा यादव ने कॉलेजों से पालन प्रतिवेदन मंगा रही हैं। इन कॉलेजों में जो छात्र आवेदन किए हैं वे एडमिशन के लिए कॉलेज खोज रहे हैं। क्योंकि न ही इन कॉलेजों को अभी तक वेबसाइट बनीं है, न ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में इनका पता दिया है। जगरानी देवी के तीन कॉलेजों को एक ही शिक्षक संभाल रहे हैं। एयू के वेबसाइट में एक ही शिक्षक का नंबर अलग-अलग कॉलेजों में दर्ज है। जो अपने आपको छोटे सर बता रहे हैं।
डिग्री यूनिवर्सिटी देती है, इसलिए इनकी ही जिम्मेदारी: एक्सपर्ट सीयू के पूर्व कुलपति डॉ. एमएसके खोखर का कहना है कि नए कॉलेज में शिक्षक, लैब, लाइब्ररी सहित अन्य सुविधाओं को पूरा कराना यूनिवर्सिटी का कार्य है, क्योंकि डिग्री तो यूनिवर्सिटी को देनी है। अगर ऐसा अधिकारी बोल रहे हैं तो वह गलत बोल रहे हैं, उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है।

