पत्थलगांव। जशपुर जिले के आस्ता स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना मनोरा-2 कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई। 1 सितंबर की शाम कार्यालय बंद किया गया था, अगले दिन सुबह ताला टूटा मिला और आलमारी से चार सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (कीमत करीब 42 हजार रुपये) गायब थे।
पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। पूछताछ में उसकी पहचान कुसमी निवासी 19 वर्षीय सुब्रत सोनवानी उर्फ पप्पू के रूप में हुई। पुलिस ने उसे बाबा चौक, कुसमी से दबोचा और उसकी तलाशी में चोरी किए गए सभी चार मोबाइल बरामद कर लिए।
आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

