पत्थलगांव। जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मी नगर, टिकैतगंज क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि फिरोज नामक व्यक्ति अपने घर में जुआड़ियों को इकट्ठा कर रुपये का दांव लगाकर ताश से जुआ खेलवा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापा मारा।
छापेमारी के दौरान घर के अंदर 14 लोग चटाई पर बैठकर ताश पत्तियों से जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 52 पत्ती की आठ गड्डियां, नकद 54,250 रुपये, 14 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक टाटा नेक्सन कार जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फरदीन अंसारी, मोहम्मद फिरोज अली, अर्जुन राम, चांद अकरम उर्फ चंदा शेख, राजेंद्र राम उर्फ टेप, पंकज गुप्ता, करण ताम्रकार, सूरज चौधरी, आनंद राम, ऑफिर अंसारी, विनय ताम्रकार, आशीष गुप्ता, शिवम राम नायक और खगेश्वर प्रसाद शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

