भोजपुर. आरजेडी विधायक सरोज यादव की गाड़ी पर पथराव
प्रशासन की ओर से इस हमले की पुष्टि नहीं की गई है
आरजेडी विधायक सरोज यादव ने भागकर बचाई जान
राजद विधायक सरोज यादव पर आरा के बूथ संख्या 115 पर हमला हुआ है। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई है। विधायक की गाड़ी का शीशा पूरी तरह से टूट गया है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
सरोज यादव का विरोध
बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव का कहना है कि उनपर हमला हुआ है। बूथ से बाहर आने पर उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। बताया जा रहा है कि सरोज यादव का पहले लोगों ने विरोध किया। इसके बाद भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सरोज यादव भोजपुर के बड़हरा से विधायक हैं। इस बार भी वो बड़हरा से ही राजद उम्मीदवार हैं।

