7 हाथियों के दल ने फिर मचाया उत्पात
धान व बाजरा की फसल को रौंदा रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण
उदयपुर:- वन परिक्षेत्र उदयपुर में सात हाथियों ने विगत डेढ़ माह से डेरा जमाए हुए है। बीती रात ग्राम परोगिया में उजित राम पिता राम साय पंडो एवं अनिल तिर्की पिता जुलियुस तिर्की का मकान क्षति हुआ है। फसल क्षति में धान एवं बाजरा के फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया गया है जिसका रकबा 0.600 हेक्टेयर है।
वन अमले के लाख समझाइश के बाद भी लोग हाथी के पीछे पीछे जाना नहीं छोड़ रहे हैं जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। गांव के किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के डर से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं हाथियों का दल कब किस ओर जाएगा इसका पता नहीं रहता है आसपास गांव के लोग वन अमला के साथ मिलकर रात भर हाथियों की निगरानी में लगे हुए हैं।
सभी हाथी दिनभर परोगिया जंगल में शांत रहने के बाद शाम को बाहर निकलकर पूरी रात घूमकर परोगिया के घरों को तोड़ा व धान के फसलों को बुरी तरह से रौंदकर और खाकर धान एवं बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
हाथियों का दल अभी भी परोगिया जंगल में डेरा जमाए हुए है।
हाथियों से लोगों को बचाने के लिए वन अमला निगरानी में लगा हुआ है । वन अमला द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी करा रहा है तथा लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह भी दी जा रही है। जंगल किनारे एकांत घरों में रहने वाले लोगों को बस्ती में आकर निजी मकान में रखने की व्यवस्था की जा रही है।
हाथियों के निगरानी में गजराज वाहन सुरक्षा उपकरणों के साथ उदयपुर वन अमला जुटा हुआ है।

