कोरोना पाजिटिव शिक्षक की मौत
एंटीजन टेस्ट में पत्नी व बेटा की रिपोर्ट भी पाजिटिव
उदयपुर:-शनिवार की सुबह उदयपुर निवासी एक शिक्षक को ग्यारह बजे करीब उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांस लेने में तकलीफ होने पर परिवार के लोगों द्वारा लाया गया था।शिक्षक की उम्र पचपन साल से अधिक बताई जा रही है।मरीज और और परिवार के सभी सदस्यों का एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया गया, इसी बीच मरीज की स्थिति गंभीर होने लगी उसकी हालत देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।एंबुलेंस से जाते हुए रास्ते में मरीज ने दम तोड़ दिया।कोरोना जांच रिपोर्ट में मरीज सहित पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है,जबकि पिता को संभालने में लगातार लगी रही बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव है।पिता की मौत के सदमे में छोटी बेटी की भी हालत खराब है उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती किया गया है।मरीज का इलाज करनेवाली डाक्टर और नर्स ने बताया कि शुक्रवार की रात में भी सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे अस्पताल लाया गया था,आक्सीजन में रखने के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर वापस ले गए थे।उदयपुर में कोरोना से मौत के पहले मामले के बाद लोग सकते में हैं।
मरीज की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ विभाग द्वारा उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के ट्रामा कक्ष को बंद कर दिया गया है
स्वास्थ्य कर्मी भी इस घटना के बाद चिंतित नजर आ रहे हैं।
स्थानीय संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कुछ डॉक्टर और नर्स ने बताया कि हम लोगों के द्वारा होम आइसोलेशन के लिए बीएमओ साहब से निवेदन किया गया है परंतु अभी उनके द्वारा कुछ भी नहीं कहा गया है
इस बारे में बात करने पर बीएमओ डॉ ए आर जयंत ने बताया कि आज एक शिक्षक को सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना जांच किया गया था जिसमें शिक्षक उसकी पत्नी तथा बेटा का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था
शिक्षक को एंबुलेंस से अंबिकापुर भेजा जा रहा था बीच रास्ते में ही शिक्षक ने दम तोड़ दिया।

