कुनकुरी. सोमवार की अलसुबह तीन से चार बजे के बीच नगर के मुख्य मार्ग स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चार पहिया वाहन से आए चार से पांच बदमाशों ने चोरी की कोशिश की। दुकान मालिक अंदर ही सोए हुए थे जिससे चोरी नहीं हो पाई। दुकान मालिक के अचानक जाग जाने और शोर मचाने से घबराकर बदमाशों ने मौके से फरार हो गए। सारी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना व्यवसायी ने थाने में दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास खोजबीन करने पर बदमाशों का कही पता नहीं चला। नगर में निरंतर हो रही छोटी मोटी चोरियों की घटनाओं से परेशान होकर कुनकुरी के व्यापारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन व्यवसायिक एवं आवासीय प्रतिष्ठानों व बस्तियों की सुरक्षा देने की मांग की है। दिए ज्ञापन में वाहनों के टायर, बैटरी आदि चोरी होने के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के शटर ताले तोड़े जाने की घटनाओं का उल्लेख कियाहै। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। निरंतर हो रही घटनाओं को लेकर नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है। त्यौहारों का मौसम होने के कारण भी लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

