अकलतरा. केएसके महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड नरियरा द्वारा विगत तीन साल से मजदूरों को इंक्रीमेंट नहीं दिया गया है। न्यूनतम वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को छग पावर मजदूर संघ के मजदूरों की बैठक में इंक्रीमेंट नहीं देने पर आंदोलन करने की रूप रेखा तय की गई। संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि प्लांट प्रबंधन ने तीन साल से मजदूरों को इंक्रीमेंट नहीं दिया जा रहा है। 17 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने की बात कही गई थी। इसका पालन नहीं किया जा रहा हैै। मजदूरों द्वारा तीन वर्ष से इंक्रीमेंट नहीं देने एवं न्यूनतम वेतन बढ़ाने को लेकर कलेक्टर कार्यालय, जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय एवं केएसके प्रबंधन को 31 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

