रायगढ़. कॉलेजों में एक नवंबर से ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गई हैं पर स्टूडेंट्स ऑनलाइन शिक्षा लेने में रूचि नहीं ले रहे हैं। केजी कॉलेज में बीए और बीएससी सब्जेक्ट्स में 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स है। उन्हें ऑनलाइन क्लासेस में जोड़ने में ज्यादा परेशानी हो रही है। पीडी कॉमर्स और गर्ल्स कॉलेज में भी ऑनलाइन क्लासेस शुरू हुई तो बीकॉम, बीए में ढाई सौ स्टूडेंट्स होने के बावजूद मात्र 20 फीसदी स्टूडेंट्स भी ऑनलाइन शिक्षा लेने में रूचि ले रहे हैं। कॉमर्स कॉलेज के प्रो. बीके पटेल ने बताया कि कॉमर्स में 240 स्टूडेंट्स है, लेकिन मंगलवार को सिर्फ 53 स्टूडेंट्स ने ही क्लास ज्वाइन की। गर्ल्स कॉलेज की ऑनलाइन क्लासेस रविवार से लगना शुरू हुई। यहां बीए और बीकॉम की क्लास में 20-30 स्टूडेंट्स ही जुड़े। उच्च शिक्षा विभाग ने हर कॉलेजों में ऑनलाइन पोर्टल से क्लासेस लेने के लिए कहा है, पर स्टूडेंट्स पढ़ने में ध्यान नहीं दे रहे है। पीडी कॉमर्स कॉलज के प्रिसिंपल ने बताया कि एक-दो दिनों में इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडी, बीए की भी ऑनलाइन क्लास लगनी शुरू होगी।
डिग्री कॉलेज में सोशल मीडिया की ले रहे सहारा
डिग्री कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ एके तिवारी ने बताया कि डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी जैसे विषयों में ढाई सौ स्टूडेंट्स में अधिकांश ग्रामीण परिवेश से है। उन्हें जोड़ने में परेशानी हो रही है। अभी बीएससी बायो और गणित की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की है। स्टूडेंट्स के अलग अलग ग्रुप बनाकर शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा लेने के लिए स्टूडेंट्स को कॉलेज में संपर्क करने के लिए कहा गया है।

