रायगढ़. एसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना केडार में पुलिस चौपाल लगाई। पुलिस चौपाल में एसपी ने क्षेत्रवासियों की शिकायतों व सुझाव भी सुने। सभी की शिकायत और सुझाव सुनने के बाद हर किसी को जरूरत के अनुसार मदद का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संतोष सिंह ने कहा कि कोरोना ने नागरिकों तथा सभी विभागों की गतिविधियां पर रोक लगा दी थी। कोरोनाकाल में जब संपूर्ण विभागों में ताला लगा था। तब थाना ही लोगों की मदद के लिए खुला रहा। एसपी ने गांव-गांव में लोगों के बीच चौपाल इसलिए लगा रहे हैं। ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ सके। जो लोग पुलिस थानों में नहीं जा पाते। वे सीधे पुलिस चौपाल में अपनी समस्याएं रखते हैं। जिससे पुलिस और आमजन के बीच दूरी कम होती है। अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाने में लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। चौपाल में समर्पण अभियान में जोड़े गए वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा पुलिस अधीक्षक के हाथों उन्हें कम्बल व साड़ी बांटी गई।

