ईश्वर ने समाज की मदद हेतु रामदास जी को अपना प्रतिनिधि बनाया :- उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव
रायगढ़ :- उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव ने समाजसेवी रामदास जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से सेवा कार्यो का प्रवाह थम जाएगा l सेवा भाव की निरन्तरता के जरिये उन्होंने मानव जीवन की सार्थकता को सही मायने में सिद्ध किया l रामदास जी के कार्य अनुकरणीय रहे सभी सामाजिक धार्मिक राजनैतिक कार्यो में उनकी सहभागिता रही l पर्यावरण व खेल के प्रति भी उनका झुकाव रहा l अनेक सामाजिक आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि के बतौर उनसे मुलाकात भी हुई उनके व्यवहार व शालीनता ने प्रभावित किया l उनके निधन से बने दुःख के घाव नही भर सकेंगे l सेवा कार्यो के लिए उनका जज्बा आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा दाई है l मदद हेतु भगवान किसी न किसी को अपना जरिया बनाता है निःसंदेश ईश्वर ने उन्हें मदद के लिए अपना प्रतिनिधि बनाया था l सेवा भाव हेतु उनके आदर्श व सिद्धान्त आने वाली पीढ़ी के पदचिन्ह रहेंगे l

