रायगढ़। नगर निगम एमआईसी बैठक में बुधवार को महापौर कक्ष में रखी गई जिसमें निगम के महापौर,आयुक्त एमआईसी सदस्य एवम निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे।एमआईसी की बैठक निगम के महापौर कक्ष में महापौर जानकी काट्जू ,निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एवम एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,कमल पटेल,सलीम नियारिया,संजय देवांगन,प्रभात साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,राकेश तालुकदार, रत्थू जायसवाल,शौकी बघेल की उपस्थिति के साथ बैठक के 20 एजेंडों को परिषद में रखी गई।
जिनमे प्रमुख रूप से दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए प्राप्त कलेक्टर दर पर राज्य शासन की ओर से परिवर्तित एवं बढ़ा हुआ दर आदेशित पत्र अनुसार को सर सरकार ने उन श्रमिकों के हित में आगामी त्यौहार दिवाली को ध्यान में रखते हुए खुशनुमा बनाने बड़े हुए दर को स्वी-त किया । दैनिक वेतन भोगियों के दरों में 1160 रुपये की वृद्धि हेतु स्वी-ति दी गई जो दिनांक 1 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक के लिए निर्धारित किया गया है जिसमें अकुशल जोन व 9220 प्रतिमाह अर्ध कुशल जोन व 9870 प्रतिमाह कुशल कार्य मे 10390 प्रतिमाह उच्च कुशल 11430 रुपए प्रतिमाह किये गए है।वही विवादित संबलपुरी गोठान निर्माण हेतु 45 लाख स्वीकृति हेतु विचारार्थ प्रस्तुत थे जिसमें निर्णय लिया गया कि कलेक्टर महोदय द्वारा टीम गठित किए जा रहे हैं समिति के जांच की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय बैठक में रखा जाएगा। वही किन्नर भवन निर्माण हेतु 39 लाख स्वीकृत हुई थी जिसमे 8 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को भी स्वीकृति मिली। शिक्षा विभाग से भीष्म देव पटेल व्याख्याता को 2 वर्ष की परीक्षावधि में नियुक्ति प्रदान की गई उक्त 2 वर्ष की सेवा अवधि समाप्त होने के फलस्वरूप संबंधित व्याख्याता द्वारा परीक्षा अवधि समाप्त कर स्थायीकरण हेतु गोपनीय चरित्रावली संलग्न कर सही कराने हेतु गोपनीय प्रस्तुत जिसमें महापौर द्वारा प्रत्याशा में स्वीकृत किया गया ।इसके अलावा अन्य कई एजेंडे को शामिल किया गया था जिसे भी स्वीकृत किया गया ।
दर्जनो सड़क को शहर सरकार ने दी हरीझंडी
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़क एवम नाली निर्माण कार्यो की बौछार करते हुए सदन ने स्वी-ति प्रदान की निश्चित ही आने वाले दिनों में शहर सड़क का कायाकल्प होगा। जिसमें सड़क हंडी चौक से ओवरब्रिज एवं लिबास से सागरिका होटल तक की सड़क 48 लाख 13 हजार,जोगीडीपा से सिद्धिविनायक तक की सड़क पर 49 लाख 12 हजार,वार्ड क्रमांक 8 में जेबा फार्म हाउस से रामपुर तक मार्ग 44 लाख 17 हजार,रिया पारा चौक से वाटर वर्ल्ड तक की सड़क निर्माण पर 49 लाख 75 हजार,जोहाल पैलेस से सत्तीगुड़ी चौक 48 लाख 30 हजार, केलो ब्रिज पुल से चक्रधर नगर चौक तक बीटी 49 लाख 59 हजार की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर एवं प्रभारी द्वारा उक्त कार्य का स्थल परिवर्तन करते हुए किलो ब्रिज पंजरी प्लांट से मिनीमाता चौक तक बीटी सड़क कार्य कराए जाने के लिए पुष्टि की गई इसके अलावा भवानी शंकर षडंगी स्कूल होते पंचमुखी हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 48 लाख, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास आरसीसी नाला निर्माण कार्य लागत 6 लाख 24 हजार कुल राशि 54 लाख 66 हजार की स्वीकृति देते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
पेंशन के लिए हितग्राहियों की सूची तैयार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन 43,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन 26,सुखद सहारा पेंशन-16 सामाजिक सुरक्षा पेंशन 4 कुल 86 हितग्राहियो हेतु परिषद से स्वीकृति दी गई।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री विधवा पेंशन चार मुख्यमंत्री परित्याग तथा एक कुल 5 हितग्राहियों को आवेदन अनुसार स्वीकृत प्रदान की गई।इसी के साथ आंगनबाड़ी सहायिका हेतु अंतिम मूल्यांकन पत्रक आंगनवाड़ी केंद्र वार पुष्टि हेतु विचार प्रस्तुत किए गए थे जिसमें रुकमणी पटेल और उर्दना एवं टेक बाई बंजारा सोनूमुड़ा का प्रस्ताव व स्थापना शाखा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति के संबंध में भी स्वीकृति दी गई।
नजूल भूमि नीलामी पर शहर सरकार देगी अब अनापत्ति प्रमाण पत्र
नगर निगम क्षेत्र में नजूल भूमि को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विक्रय हेतु नीलामी की प्रक्रिया की जा रही जिस पर नगर पालिक निगम रायगढ़ से एनओसी नहीं ली जा रही है ऐसी स्थिति में शहर में जनहित से संबंधित शासकीय योजनाओं जैसे सामुदायिक भवन आँगनवाड़ी केंद्र सार्वजनिक शौचालय मूत्रालय पाकिर्ग व्यवस्था जिम निर्माण आदि के क्रियान्वयन किस आधार पर किया जाएगा जिस हेतु एनओसी देने से पूर्व जानकारी संबंधित वार्ड के पार्षद भवन अधिकारी स्थल निरीक्षण कर 15 दिवस के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे ताकि फेंसिंग कारी भी किया जा सके एवम एनओसी सदन द्वारा दिया जा सके।
भवन छनिर्माण अनुमति शुल्क में हुआ इजाफा
भवन शाखा से भूमि विकास अधिनियम अंतर्गत 100 रुपए प्रति वर्ग मीटर पर एक वृक्ष लगाया जाना है वर्तमान में भवन निर्माण अनुमति जारी करने के साथ शुल्क राशि 10 पैसा प्रति वर्ग फुट दर से लिया जा रहा है जिसे संशोधित कर 20 प्रति वर्ग मीटर लिए जाने की स्वीकृति प्रदान परिषद द्वारा की गई। बैठक दिनांक 4 अगस्त 2020 के प्रस्ताव क्रमांक 6 में हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कलोनी का हस्तांतरण हेतु सक्षम स्वीकृति हेतु प्रकरण जिसमें अटल विहार योजना छोटे अतरमुड़ा, जूटमिल परमहंस कलोनी कबीर चौक एवं बंदे अली फातमी नगर चांदमारी को आगामी बैठक हेतु स्थानांतरित किया गया।

