अकलतरा. धर्म सेना के जिला संयोजक सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा दीपावली त्योहार पर देवी-देवताओं के फोटोयुक्त पटाखे की बिक्री पर रोक लगाने तहसीलदार पवन कोसमा एवं थाना प्रभारी जितेन्द्र बंजारे को ज्ञापन सौंपा है। सौरभ शुक्ला एवं नगर अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने बताया कि दीपावली के अवसर पर देवी-देवताओं के फोटोयुक्त पटाखे की बिक्री की जाती है। आईपीसी की धारा 295 ए के तहत देवी-देवताओं की फोटोवाले पटाखे पर कार्यवाही करने का प्रावधान है। नगर सहित क्षेत्र में पटाखा दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण कर देवी-देवताओं की फोटोयुक्त पटाखे की बिक्री पर कार्यवाही की जाए। तहसीलदार पवन कोसमा ने धर्म सेना के ज्ञापन पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन कार्यक्रम में अनिल दुबे, अमित साहू, अनिरुद्ध सिंह, मोहित यादव, श्रेयांश यादव, गोकुल कुर्रे, अनिल सहिस, सुमित चन्द्रवंशी, अभिषेक धिरही उपस्थित थे। साभार: दैनिक भास्कर

