अबोध बालिकाओं को निवस्त्र करा ओछे कार्य करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
सारंगढ़ । स्थानीय नगर के वार्ड क्रमांक 4 तुर्की तालाब पार देवाँगन गली में रहने वाले शिक्षक राजेंद्र देवाँगन द्वारा अपनी ही पड़ोस के 5 साल से 7 साल की बालिकाओं का कपड़े उतरवा, स्वयं अपने कपड़े उतार घिनौनी हरकत करने के कारण उन 6 बालिकाओं के माता-पिता द्वारा गुरु शब्द की महत्ता को नकारने वाले शिक्षक राजेंद्र देवाँगन के खिलाफ अपने बच्चों को लेकर थाना पहुंचे । और उन बालिकाओं की ओर से उनके माता-पिता ने थानेदार आशीष वासनिक से निवेदन कियें कि – समाज के ऐसे वहशी दरिंदे को तत्काल गिरफ्तार करें । बच्चों के अभिभावकों के बात को ध्यान में रखते हुऐ । थानेदार आशीष वासनिक ने तत्काल पुलिस भेज आरोपी को फरार होने से पहले पकड़कर थाना लेकर आयें । आरोपी राजेंद्र देवाँगन पर धारा 376 , 354, 511 पास्को एक्ट 8/12 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की सघन जांच में पुलिस जुटी हुई है ।

