छाल थाने का मामला, दोनों पक्षों पर जुर्म दर्ज
रायगढ़-छाल. छाल थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दूसरे दोस्त के घर में घुसकर पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना के बाद छाल पुलिस दोनों पक्षों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है। छाल थाना क्षेत्र निवासी अमित एक्का और मनोज धीर दोनों पड़ोसी और गहरे दोस्त हैं। सोमवार को दोनों युवकों ने शराब पी। दोनों के बीच किसी बात पर झड़प हुई। पहले अमित एक्का ने मनोज धीर को पीटा। गुस्साया मनोज अपने घर पहुंचा और अपने साथ सूरज धीर और महेश टंडन को साथ ले आया। तीनों अमित के घर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। मनोज और साथ आए युवकों ने चाकू से अमित के परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया। चाकूबाजी में अमित का पूरा परिवार घायल हो गया। पुलिस ने अमित के परिवार को रात 8 बजे अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज नहीं किया था।
साभार: दैनिक भास्कर

