बाराद्वार. ग्राम पंचायत रेडा के बीच बस्ती के गौटिया मोहल्ला में नाली निर्माण नहीं होने के कारण मुख्य सड़क में लोगों के घरों का गंदा पानी भर जाता है। जिससे ग्रामवासियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है। ग्राम रेडा के मुख्य मार्ग पर सडक में इसी तरह से गंदा पानी भरा रहता है, जिसके कारण सडक पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बाइक एवं साइकिल सवार भी धीरे धीरे अपने वाहन निकालते हैं, उन्हें भी फिसल कर गिरने का डर लगा रहता है। गौटिया मोहल्ले में नाली निर्माण कराने के लिए पहल भी की गई थी, लेकिन मोहल्लेवासीयों में से कुछ लोगों द्वारा अपने घर के सामने नाली निर्माण कराने के लिए आपत्ति की गई, इसलिए नाली निर्माण के लिए सहमति नहीं बन पा रही है।
साभार: दैनिक भास्कर

