रायगढ़. नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति के बाद मंगलवार देर शाम को उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर रजिस्ट्रार केके चन्द्राकर का नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। चन्द्राकर अभी छत्तीसगढ़ निजी नियामक आयोग के सचिव हैं। कुलपति ने बुधवार को राजभवन में ज्वाइनिंग दे दी है। रजिस्ट्रार प्रो केके चन्द्राकर ने बताया कि 1 दिसंबर को ज्वाइनिंग देंगे। इसके बाद काम शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय का नाम राज्य और राष्ट्र स्तर पर हो यही कोशिश रहेगी, पढ़ाई की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे पहले वे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, रविशंकर विश्वविद्यालय और हिदायतुल्ला ला विश्वविद्यालय में काम कर चुके हैं। चंद्राकर ने कहा कि अभी विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर तैयारियां करनी हैं उस पर काम किया जाएगा। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ ललित पटेरिया पहले कुलपति बनाया गया था। अब कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति होने के बाद अब विश्वविद्यालय का कामकाज में तेजी आएगी, इससे पहले विश्वविद्यालय के नए सेटअप के लिए विभाग ने मंजूरी दी थी। अब बाकी पदों पर भी नियुक्तियां जल्द होंगी।
साभार: दैनिक भास्कर

