रायगढ़. महिला रक्षा टीम की प्रभारी प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा व टीम ने शुक्रवार को कोतरा रोड, चक्रधर नगर के रोज गार्डन, शहीद चौंक और मरीन ड्राइव में पेट्रोलिंग के दौरान 3 सवारी बाइक में घूम रहे नाबालिगों की जमकर क्लास ली। बालकों से उनके पालकों का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें भी नाबालिगों के हाथों में बाइक देने को लेकर फटकार लगाई गई। सादी वर्दी में पेट्रोलिंग के दौरान बिना मास्क के घूम रही युवतियों को भी महिला पुलिस ने फटकारा। समझाइश देने के बाद युवतियों को मास्क भी दिया गया। रोज गार्डन के आगे सूनी सड़कों में घूम रहे युवक-युवतियों की पूरी जानकारी लेकर उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। रक्षा टीम ने पेट्रोल पंप और भीड़-भाड़ वाले दुकानों में जाकर दुकान संचालक को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की भी समझाइश दी।
साभार: दैनिक भास्कर

