युवक के गले के ऊपर चोट के निशान, मर्डर कर फेंकने की आशंका
जांजगीर. गुरुवार की सुबह अपने घर से निकले युवक का शव शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने लखुर्री के पास खेत में देखा। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया होगा। हत्या किसने की और वजह क्या हो सकती है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। चांपा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेलाखुर्द निवासी युवक विनोद भारद्वाज (30 वर्ष) गुरुवार काे अपने घर से किसी काम से निकला था, लेकिन वह रात भर घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार को काम करने के लिए खेत गए लखुर्री के ग्रामीणों ने एक युवक का शव खेत में देखा। युवक के चेहरे में चोट के निशान थे। जिससे इस बात की आशंका है कि उसे मारकर किसी ने खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सारागांव थाना में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा के बाद पीएम कराया गया। युवक की हत्या किसने व क्यों की। पुलिस अभी इसकी पतासाजी कर रही है।
साभार: दैनिक भास्कर

