रायगढ़. मांग पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद पटवारी संघ ने 1 दिसंबर को आंदोलन नहीं करने का निर्णय लिया है। शनिवार को कलेक्टर भीम सिंह राजस्व अफसरों की बैठक रखी थी, जिसमें पटवारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द ही करने का आश्वासन प्रशासनिक अफसरों ने दिया।
ऐसे में पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दी। पटवारी लंबे समय से समयमान वेतनमान का लाभ देने, सीआर रिपोर्ट बनाने, किसी भी समय में हल्का परिर्वतन जैसी 18 सूत्रीय मांगे कर रहे हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

