बसपा के जिला सचिव संतोष यादव छोड़ी पार्टी
बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव संतोष यादव ने एकाएक पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया है, संतोष यादव के पार्टी छोड़ने के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई हैं ,संतोष यादव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं ,यादव पिछले 10 सालों से राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं और विधानसभा लोकसभा निकाय चुनाव से लेकर ग्रामीण अंचल के चुनाव तक वह विभिन्न मोर्चों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं भले ही राजनीति उन्हें विरासत के तौर पर ना मिली हो परंतु वह राजनीति को बखूबी समझते और विश्लेषण सामंजस्य बैठाने में माहिर हैं और उनका यूं एकाएक पार्टी को इस्तीफा सौंपना कहीं ना कहीं पार्टी के लिए भी बहुत ही नुकसानदाई है

