विवाह की बात को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
आरोपी पुत्र हुआ गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
उदयपुर :- सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदु में एक पुत्र ने अपने विवाह करने की बात को लेकर अपने पिता को मार डाला है।
ग्राम सैदु निवासी सुखलाल उम्र करीब 50 वर्ष को उसके छोटे बेटे धनीराम उम्र 22 वर्ष ने दिनांक 24 नवंबर को अपने शादी करने की बात को लेकर विवाद करते हुए डंडा चप्पल वह हाथ मुक्का से मारकर घायल कर दिया था । मारपीट से सुखलाल के सिर कनपटी और मुंह में चोटे आई थी।
मृतक का घर पर ही जड़ी बूटी से इलाज किया जा रहा था इसी दौरान दिनांक 29 नवम्बर को सायं 7 बजे सुखलाल की मौत हो गई ।
पिता की मौत की सूचना बड़े बेटे ने 30 नवम्बर को उदयपुर थाने में दी। धारा 302 के तहत अपराध कायम कर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के दोषी मृतक के छोटे पुत्र धनी राम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, ए एस आई अजित मिश्रा, राजेन्द्र प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक सिकन्दर आलम एवं सतीश तथा अन्य स्टॉफ सक्रिय रहे।

