रायगढ़. मंगलवार को जिले में 129 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमण से एक दिन में ही चार लोगों मौत हुई है। मंगलवार को एमसीएच हॉस्पिटल में तीन लोगों की मौत हुई है और अपेक्स हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। छुट्टी के बाद मंगलवार को कोरोना सैपलिंग की संख्या बढ़ी है, इसकी वजह कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों मॉनिटरिंग अब रेवेन्यू इंसपेक्टर भी करेंगे। शहर एवं ग्रामीण इलाकों में काफी संख्या में लोग रह रहे है। मंगलवार को लोइंग 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है, इन्हें कोरोना संक्रमण के पहले डायबिटीज से पीड़ित थे। पिछले 10 दिनों से गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती किया गया था, जिनका एमसीएच हॉस्पिटल में मौत हुआ है, इसी तरह सारंगढ़ के छोटे मुरा में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है। इस महिला को भी डायबिटीज थी और गंभीर अवस्था में सारंगढ़ से रिफर होकर एमसीएच हॉस्पिटल में आई थी। पुसौर के पंचेडा निवासी 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत एमसीएच हॉस्पिटल में हुई। मृतक को कैंसर था। बरमकेला के 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत अपेक्स हॉस्पिटल में हुई इसकी मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। मृतक व्यक्ति का सोमवार की सुबह तबियत ठीक थी, लेकिन शाम को ऑक्सीजन लेवल 45 तक पहुंचने के बाद उन्हें अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। रात गंभीर अवस्था में वेंटीलेंटर पर रखा गया था। लंग्स प्रभावित होने के साथ शरीर खून के थक्के जमना शुरू हो गया था। मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई है।
साभार: दैनिक भास्कर

