पत्नी और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज
पति से विवाद होने पर महिला ने भाई और उसके दोस्त को बुलाया था
जशपुर. सास से घरेलू विवाद होने पर नवविवाहिता ने भाई को बुलवा का सास-ससुर और अपने पति की पिटाई करा दी। पुलिस ने पति के रिपोर्ट पर महिला और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव रुपापारा की है। मिली जानकारी के अनुसार पाकरगांव निवासी दिनेश तिर्की खेती किसानी और राज मिस्त्री का काम करता है। दिनेश की शादी दीपिका तिर्की से हुई है। दीपका तिर्की और उसकी सास का घरेलू विवाद चल रहा है। 29 नवंबर की शाम को जब दिनेश घर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी उसकी मां के साथ विवाद कर रही थी। विवाद करने के बाद दीपिका ने भाई को फोन कर मायके में बुलवा लिया। बुलावे पर उसका भाई एक दोस्त के साथ दिनेश के घर पहुंच गया और दीपिका के साथ विवाद करने की बात को लेकर दिनेश के साथ-साथ उसके माता पिता की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने दिनेश की रिपोर्ट पर दीपका और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
साभार: दैनिक भास्कर

