जेएसपीएल फाउंडेशन ने ग्रामीणों को एड्स के प्रति किया जागरूक, संगोष्ठी भी कराई
रायगढ़. एचआईवी संक्रमण से बचाव एवं लोगों को जागरूक के उद्देश्य से जेएसपीएल फाउंडेशन विश्व एड्स दिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग, लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना समिति निश्चय व जनमित्रम ने उनका सहयोग किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार जिले में व्यापक स्तर पर विश्व एड्स दिवस के आयोजन बजाय पूरे सप्ताह भर 11 गावों में ट्रक ड्राइवर , हेल्पर्स , श्रमिक, अप्रवासी मजदूरों एवं विशेष कर महिलाओं की मौजूदगी में रैली ,गोष्ठी, एचआईवी टेस्ट सहित जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिससे लगभग 470 लोग लाभान्वित हुए। इस दौरान लोगों को बैज युक्त रेड रिबन लगे पाम्पलेट वितरित किए गए तथा इस अभियान में भागीदारी हेतु संकल्प दिलाये गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस बार के थीम “वैश्विक एकजुटता -साझा जिम्मेदारी” पर केंद्रित विश्व एड्स दिवस के अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित कार्यक्रम में ट्रक ड्राइवर ,हेल्पर्स एवं श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे एसपीएल के उपाध्यक्ष संजीव चौहान ने कहा कि हमें अपनी और अपनों की हिफाजत का अहसास है इसलिए ये जरूरी है की एकजुटता से एड्स के प्रति लोगों लोगों को और भी जागरूक करना चाहिए जिससे इस रोग पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान टी आई निश्चय समिति की रुमा बोस ने विस्तार से एड्स के लक्षण व रोकथाम पर जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में लाइजेस्टिक के दीपक चक्रवर्ती , अशोक शर्मा,डॉ आदर्श कपूर, पुरषोत्तम ,राखी पटेल, जगन्नाथ साहू उपस्थित रहे।
साभार: दैनिक भास्कर


