जीएसटी की कार्रवाई
रायगढ़. राज्य कर विभाग ने बिना ई-वे बिल और बिल के सामान की ट्रांसपोर्टिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। चार गाड़ियां जब्त की गई हैं, इन पर तीन लाख 72 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। राज्य कर विभाग ने पूंजीपथरा इलाके से सूरजपुर जा रहे साढ़े 7 लाख रुपए इंगॉट से भरा एक ट्रक भी जब्त किया है। इंगॉट पूंजीपथरा से सूरजपुर स्थित विनायक ट्रेडर्स जा रहा था, जिसे घरघोड़ा के पास पकड़ा गया है। सोमवार रात रायगढ़ से ओडिशा के बरपाली के लिए एक कोयले से भरी एक ट्रक निकली थी, लेकिन यह ट्रक को सरिया में एक ईट भट्ठे ले जाया जा रहा था। इसमें 56 हजार रुपए का कोयला था। दस्तावेज नहीं होने की वजह से 24 हजार रुपए टैक्स पेनाल्टी लगाई गई है। दो दिन पहले ओडिशा से खाली कंटेनर रायगढ़ के कृष्णा साल्वेंट में आ रही थी। गाड़ी का ई-वे बिल नहीं होने की वजह से 26 हजार 356 रुपए की टैक्स पेनाल्टी लगाई गई।सोमवार को केसिंग पाइप से भरी छोटी पिकअप गाड़ी को पकड़कर ऑफिस ले आई। लेकिन बाद में व्यापारी ने आकर बेचने वाले फर्म को जीएसटी में अनरजिस्टर्ड बता दिया, दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए। जिसके बाद अफसरों को गाड़ी छोड़नी पड़ी।
साभार: दैनिक भास्कर

