रायगढ़.
खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने वाली महिला कलाकार की मौत 11 वें दिन मेकाहारा में हो गई। महिला ने 1 दिसंबर को खुद को आग लगाई थी। मामले में जूट मिल पुलिस जांच कर रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 1 दिसंबर की सुबह जूट मिल क्षेत्र में अपने प्रेमी के घर के सामने जाकर पुष्पा बेहरा ने खुद को आग लगा ली थी। युवती का इलाज 11 दिन तक चला। 11 वें दिन मंगलवार को युवती की मौत हो गई। जूट मिल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उसे अभी तक जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। जिसके आधार पर उनकी कार्रवाई आगे बढ़े। युवती ने अपने अंतिम बयान में काम ना मिलने को आत्मदाह की वजह बताई थी। हालांकि युवती के परिवार वालों ने कुछ फोटो मीडिया के साथ शेयर किए थे। जिसमें करवा चौथ के अवसर पर दोनों साथ खड़े दिखे थे। महिला ने मौत के एक दिन पहले वीडियो भी बनाया था। जिसमें मृतका ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज वायरल कर प्रेमी द्वारा अपमानित करने और इसी वजह से जान देने की बात कही थी। महिला का आरोप था कि उसका कथित प्रेमी मोहन पटेल उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ करता है और परेशान करता है।

