रायगढ़. वर्तमान में दिन में गर्मी और रात में ठंडी पड़ रही है। दक्षिण से आने वाली गर्म और नमीयुक्त हवा और उत्तर से आनो वाली ठंडी हवा का मिलन प्रदेश में हो रहा है। ऐसे में इससे छत्तीसगढ़ के ऊपर एयर मास बन रहा है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिक दो दिन के बाद आसमान में बादल छाने और कही-कही बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। इस दौरान दिन का तापमान कम होगा पर रात के पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में नमीयुक्त हवा भी चली वहीं शाम होते ही मौसम बदला और ठंड पड़ने लगी। हालांकि हालांकि बादल छाने से अन्य दिनों की अपेक्षा रात का न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ा और लोगों का ठंड का अहसास पहले की अपेक्षा कम हुआ। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर होने से ऐसी परिस्थित बनी रही है। मौसम वेबसाइट के अनुसार सोमवार से तीन दिन तक आसमान में बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है।
साभार: दैनिक भास्कर

