पहले ट्रेलर व टेकर में टक्कर, फिर एक-एक कर टकराए अन्य वाहन
देवरी. चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा स्थित कर्मा नदी पर बने पुल के पास चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक वाहन पर बैठे चार समेत कुल 14 लोग घायल गए, 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार देर रात एक बजे की है।
घायलों में बोकारो जिला के गोमिया थाना क्षेत्र के झिरके गांव के गुलाब अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र सोन वारिश, सेवालाल रविदास के 25 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार, कलाम अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र साहिल अंसारी और भोला रविदास का 19 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र कुमार है। जिसमें उपेन्द्र व प्रेम की स्तिथि नाजुक बताई गई। ट्रैकर ओर ट्रेलर की टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना के बाद देवरी थाना के एसआई बिक्रम पूर्ति दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर लिया है।
साभार: दैनिक भास्कर

