रायगढ़. छत्त्तीसगढ़ में पंजीयन विभाग द्वारा जमीन के दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन का कार्य एनआईसी पुणे द्वारा विकसित एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर को लागू किया जा रहा है। एनआईसी पुणे के इस सॉफ्टवेयर को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी कस्टमाइज किए जाने के बाद शासन से प्राप्त अनुमति के उपरांत, पायलट रन के रूप में शुरुआत उप पंजीयक कार्यालय धमतरी से शुरू किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिले के पंजीयक कार्यालयों में भी इस साफ्टवेयर का उपयोग किया जा सकेगा। एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर को देश के 10 राज्यों द्वारा अपनाया जा चुका है। छत्तीसगढ़ इसे अपनाने वाला ग्यारहवां राज्य है। इस सॉफ्टवेयर में अन्य राज्यों में प्रचलित उत्कृष्ठ प्रावधानों का समावेश किया गया है। संपत्ति के हक और स्वामित्व की जांच के लिए राजस्व विभाग के भुईंया सॉफ्टवेयर से इंटीग्रेशन किया गया है, आने वाले समय में आधार एवं पैन से जोड़ा जाकर पक्षकारों की शिनाख्ती एवं वेरिफिकेशन ऑनलाइन किया जा सकेगा जिससे जालसाजी की संभावना नगण्य हो जाएगी।
साभार: दैनिक भास्कर

