तस्वीर बिलासपुर की है। दुकान में लगे कैमरों में आरोपी की करतूत कैद हुई है, पुलिस इसी के आधार पर उसे तलाश रही है।
बिलासपुर. शहर के कर्बला रोड स्थित दुकान को चोर ने बनाया निशाना
सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर शहर की एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। शहर के कर्बला रोड स्थित इस दुकान को चोर ने अपना निशाना बनाया। आरोपी दुकान के कैश काउंटर में रखे नकद लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक जिस दुकान में यह घटना घटी उसका नाम सिंपल होजयरी है। कपड़ों के व्यवसाय से जुड़े इस संस्थान में देर रात शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और रुपए चुरा लिए।
दुकान संचालक की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग सवा लाख रुपए के आस-पास नकद गायब है। स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। हालांकि कपड़ों या किसी दूसरे प्रोडक्ट को चोर ने हाथ नहीं लगाया। बुधवार को जब दुकान खोलने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। अब अब सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस इलाके के निगरानी शुदा बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस घटना से जुड़े सुराग जुटा सके।
साभार: दैनिक भास्कर

