रायगढ़. जिले में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 दिन बाद बढ़ेगा तापमान
दिसंबर के मध्य में ठंड लोगों को कंपा रही है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 10 वर्षों में जिले में यह सबके कम तापमान है। 2016 में दिसंबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो दिनों में ही तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। 18 दिसंबर के बाद से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 23 दिसंबर से तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर से घूम कर हवाएं आने की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान है।
21 दिसंबर तक तापमान
वर्ष – डिग्री सेल्सियस
2020 – 8
2019 – 15
2018 – 10.6
2017 – 14.6
2016 – 8.5
2015 – 8.9
2014 – 10 2013 – 14.2 2012 – 9 2011 – 9.1
रात 8 बजे के बाद घरों में ही दुबके रहते हैं लोग
शहर के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दानसरा अंचल के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाएं चलने के कारण शीतलहर की स्थिति है। हालात ऐसे हैं कि रात 8 बजे के बाद सड़कों पर लोग नहीं दिखते लोग घरों में ही दुबके रहते हैं। ग्रामीण अपने निजी व खेती काम सुबह 5 बजे से प्रारंभ कर देते थे पर पिछले 4 दिनों से ठंड के कारण यह कार्य 3 से 4 घंटे देरी से शुरू हो रहा है। वहीं रोजाना अलसुबह घने कोहरा के कारण सुबह जनजीवन प्रभावित रहता है।
साभार: दैनिक भास्कर

