रायगढ़. जिले में एक सप्ताह तक संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी प्रभारियों को दिए हैं। इस अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की जांच के साथ होटल, लॉज, ढाबों की भी सघन जांच किया जाना सम्मिलित हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कोतवाली टीआई कृष्णकांत सिंह ने 21 दिसंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के सभी होटल, लॉज, ढाबा के संचालकों को कोतवाली बुलाकर उनसे सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रमुख बातों पर चर्चा की। होटल लॉज में रुकने वाले व्यक्ति का आईडी प्रूफ देखकर ही उन्हें रूम देने की समझाइश दी। इसी तरह किसी व्यक्ति 15 दिन से अधिक रुकने पर भी थाने में सूचना देने के लिए होटल के प्रबंधकों को कहा गया। संचालकों को समझाइश दी गई कि शराब, गांजे की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संस्थान में सीसीटीवी केवल अंदर ही नहीं सामने मुख्य मार्ग तक कवर हो ऐसी व्यवस्था बनाएं जिस पर सभी होटल, लाज, ढाबा के संचालकों द्वारा सहमति भी दी गई।
साभार: दैनिक भास्कर

