डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी गठित
बगीचा के कनिष्ठ यंत्री नीरज कुजूर को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया
उदयपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का सत्र 2020 से 2022 तक के लिए अंबिकापुर वितरण क्षेत्र के पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रांतीय अध्यक्ष शशि भूषण साहू एवं दीपेन मुखर्जी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई ।
बगीचा के कनिष्ठ यंत्री नीरज कुजूर को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया तथा शादाब अहमद कनिष्ठ यंत्री लखनपुर को सचिव एवं राजेंद्र राजवाड़े कनिष्ठ यंत्री राजपुर को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल कनिष्ठ यंत्री सरगवां, क्षेत्रीय विधि सचिव प्रमोद कुमार सेठ कनिष्ठ यंत्री सीतापुर को जिम्मेदारी दी गई कार्यक्रम में अंबिकापुर वितरण क्षेत्र के 32 कनिष्ठ अभियंताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर, इस कार्य को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ।
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा संगठित होकर आम जनों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत करते हुए विद्युत कंपनी की बेहतरी, अपने अधिकारों कर्तव्यों एवं उत्पन्न समस्याओं को सकारात्मक सोच के साथ निदान एवं क्रियान्वित कराने हेतु संकल्प लिया गया।

