बिसरा. बिसरा थाना अंतर्गत संतोषपुर के पास सीमेंट से भरा ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा जाने ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार की रात सीमेंट से भरा ट्रक क्रमांक ओडी16 बी 7901 झारसुगुड़ा से नुआ मुंडी के लिए जा रहा था। बंडामुंडा-बिसरा रोड पर संतोषपुर गांव के पास अचानक ट्रक बेकाबू होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए सड़क के नीचे पेड़ पर जा टकराया। ट्रक में ड्राइवर, हेल्पर समेत चार लोग सवार थे। जिसमें झारखंड के हज़ारीबाग निवासी राहुल साहू (28) की मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर जगदीश घटना के बाद फरार हो गया। अन्य दो लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
साभार: दैनिक भास्कर

