कोरोना के मद्देनजर भिक्षुकराम जी के निर्वाण दिवस पर स्थगित रहेगा भंडारे का आयोजन
रायगढ़ :- अवधूत राम के सानिध्य में रहने वाले बाबा भिक्षुकराम जी के निर्वाण दिवस पर 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाला सार्वजनिक भंडारा कोविड संक्रमण के मद्देनजर स्थगित रहेगा l विदित हो कि ओघड़ सन्त भिक्षुक राम जी को बाबा अवधूत राम जी का लंबे समय तक सानिंध्य मिला l 1992 में उनका निर्वाण हुआ l गौशाला के समीप उनकी स्मृति में एक समाधि स्थल निर्माण भी किया गया है l सन 1993 से उनकी स्मृति में प्रारंभ सार्वजनिक भंडारे का आयोजन प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है l यह भंडारा में अवधूत राम जी के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के पावन स्पर्श से प्रारंभ होता है l आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओ ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भंडारा स्थगित रखा गया है l

