टीआई ने सुरक्षा की गारंटी देकर मामले को शांत कराया
रायगढ़. शुक्रवार सुबह कोतवाली थाने में दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिंक झंडों को जलाने संबंधी शिकायत की। आवेदकों के अनुसार गली में लगे धार्मिक झंडों को गुरुवार की देर रात मोहल्ले के शरारती युवकों ने फाड़कर जला दिया। शिकायत सुनने के बाद टीआई ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। दिनदयाल कॉलोनी निवासी मोहम्मद हादी रजा के अनुसार उन्होंने गली में त्योहार के दौरान धार्मिक झंडे लगाए थे। गुरुवार रात में मोहल्ले के शरारती युवक आए और उन्होंने झंडों को फाड़ कर जला दिया। इस बात पर जब स्थानीय लोगों ने बाहर निकलकर आपत्ति जताई तो उन्हें भी जलाकर मारने की धमकी दी। सुबह दूसरे दिन आसपास रहने वाले मुसलिम समुदाय के लोगों ने आपस में चर्चा की और कोतवाली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। टीआई कृष्णकांत सिंह ने उनसे मिलकर उन्हें समझाईश दी कि ऐसा कोई शरारती तत्व दोबारा नहीं करेगा।
साभार: दैनिक भास्कर

