सराईपाली के पास ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी थी टक्कर
रायगढ़. ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में किसान काे सिर पर चाेट आई तो वह इलाज कराने के बजाए घर चला गया। दूसरे दिन हालत गंभीर हुई तो परिजन ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसे के 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। भगोरा निवासी भोजराम मिर्धा पिता धनुर्जय मिर्धा के साथ शनिवार को ट्रैक्टर में धान लोडकर भगोरा से सराईपाली जा रहा था। रास्ते में सराईपाली के पास ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल 4541 के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मार दी,जिससे भोजराम के सिर पर अंदरूनी चोट आई। अन्य दो लोगों को भी मामूली चोट आई । भोजराम ने अंदरूनी चोट को गंभीरता से नहीं लिया और अपना प्राथमिक इलाज कराकर वह घर चला गया । रविवार की सुबह 5 बजे उसकी तबियत अचानक खराब हुई तो उसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। साथ ही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है ।
साभार: दैनिक भास्कर

