पुसौर, बरमकेला और सारंगढ़ बैंक में कैश काउंटर बढ़ाए जाएंगे
रायगढ़. धान खरीदी के बीच अपेक्स बैंकों में किसानों को कैश निकालने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रायगढ़, पुसौर, सारंगढ़ और बरमकेला में बैंकों में काफी ज्यादा भीड़ हो रही है। किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे से किसानों की भीड़ लग रही है, देर शाम 4 बजे तक बैंक में रेला लगा रहता है। इसे देखते हुए अपेक्स बैंक प्रबंधन ने सोसाइटियों से कैश निकालने की व्यवस्था की है। स्वाइप मशीन से एटीएम से किसान 10 हजार रुपए तक निकाल सकेंगे, इसके लिए हर सोसाइटियों में अपेक्स बैंक ने 2-2 लाख रुपए दिए हैं। किसानों को पर्याप्त राशि दी जा सके इसके अलावा कैश एटीएम वैन भी चला रही है, लेकिन इसमें एक वैन होने से सभी जगह भेजना संभव नहीं है। भीड़ अधिक होने की वजह से डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पा रहा है। भीड़ को देखते हुए अपेक्स बैंक प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक रायपुर को पुसौर, बरमकेला और सारंगढ़ में कैश काउंटर बढ़ाने कर्मचारियों को पदस्थ करने के लिए कहा है। इकलेक्टर ने भी बैंक के डायरेक्टर से बात की है, इसमें जल्दी ही कुछ कर्मचारियों देने के लिए कहा है। रायगढ़ के अपेक्स बैंक में भी काउंटर बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
पिछले दस दिनों से एसबीआई के सर्वर में प्राॅब्लम
एसबीआई में 10 दिनों से सर्वर में गड़बड़ी चल रही है। दो-तीन घंटे तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहता है, मंगलवार को दोपहर 3 बजे बैंकों सर्वर प्राब्लम की वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। बुधवार सुबह भी सर्वर धीमा चलता रहा। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विभाष कुमार ने बताया कि एसबीआई में अभी सेंट्रल सर्वर अपडेशन चल रहा है। एसबीआई कर्मचारियों के लिए आधार इनेबल की सिस्टम को बंद रखा गया था, उसे सोमवार शुरू किया गया है इसके अलावा सॉफ्टेवयर कुछ बदलाव हो रहे हैं।
66 हजार किसानों को 562 करोड़ रुपए दिए
अपेक्स बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दुर्गा प्रसाद ठाकरे ने बताया कि जिले में अब तक 65 हजार 948 किसानों को धान के भुगतान के तौर पर 562 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। जिले में 1 लाख 5 हजार 500 किसानों से धान खरीदी करनी है, इसमें 39 हजार 552 किसानों ने धान नहीं बेचा है, जो एक माह के भीतर इनका भुगतान होना है।
साभार: दैनिक भास्कर

