रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जनवरी को रायगढ़ आएंगे। मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम 398 करोड़ रुपए की लागत के 152 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 118 करोड़ रुपए के 46 कामों का लोकार्पण, 280 करोड़ वाले 106 कार्यों का भूमिपूजन है। विभिन्न योजनाओं के तहत 6 करोड़ रुपए की राशि बांटेंगे। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के 22 करोड़ 40 लाख लागत वाले सेतु निर्माण के 5 कार्य एवं सड़क के लिए 11 करोड़ 32 लाख रुपए का एक कार्य, भवन निर्माण 15 करोड़ 32 लाख रुपए के दो कामों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला पुलिस नें भी तैयारी कर ली है, आज इसके लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रांगण में परेड रखी गई थी। जिसमें उच्चाधिकारियों ने तैयारी का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिया। कार्यक्रम मे होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोडमैप के बारे में जवानों को बताया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

