नर्सरी के समीप एनएच 130 पर देर रात 2:30 बजे करीब सूमो और ट्रक में आमने सामने हुई भिड़ंत सूमो सवार दो लोगों को आई मामूली चोटें
उदयपुर:- राजिम से मैनपाट घूमने जा रहे युवकों की सुमो क्रमांक सीजी05आर 0163 रात 2:30 बजे करीब उदयपुर के नर्सरी के समीप ट्रक से साइड लेने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । सूमो के चालक व सामने बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं चालक के पैर में तथा एक युवक के सिर में चोट आई । घटना की सूचना 108 में दी गई तत्काल मौके पर 108 पहुंची घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में दाखिल कराया गया उपचार के पश्चात इन लोगों को डॉक्टरों ने तत्काल छुट्टी दे दी सुमो सवार युवक जब तक बाहर निकलते और वाहन का नंबर देख पाते इससे पहले ही ट्रक चालक ने ट्रक को बैक करके वहां से फरार हो गया वाहन में बैठे युवकों ने इस बारे में बात करने पर बताया कि टक्कर के बाद सुमो के गेट का लॉक नहीं खुल रहा था जिससे वे लोग ट्रक चालक को नहीं पकड़ पाए और ना ही उसका नंबर देख पाए सुमो में कुल 10 लोग सवार थे। नए वर्ष में मैनपाट घूमने का सपना इन युवकों का पूरा नही हो सका। सभी युवक अन्य वाहन से वापस राजिम अपने घर जाने की तैयारी कर रहे है।

