जशपुरनगर. केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के आह्वान किसानों के समर्थन में शनिवार को बगीचा ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में मैनी चौक से बतौली तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकालकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस की प्रदेश महासचिव फुलकेरिया भगत ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में घोषित विशाल ट्रैक्टर मार्च में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है। केन्द्र सरकार किसानों के सवालों से भाग रहे हैं। सरकार 133 करोड़ रुपए लोगों की आवाज सुने बिना विभिन्न षड्यंत्रों को अपना रही है।
इस मुद्दे को सुलझाने के लिए किसान संगठनों के साथ बातचीत चल रही है और दूसरी तरफ, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल कह रहे हैं कि देश के किसान संगठन कृषि कानूनों के पक्ष में हैं। ऐसे बयान देकर केंद्र सरकार दोयम दर्जे का काम कर रही है।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फुलकेरिया भगत, ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन, बीडीसी रामजी भगत, पूर्व पार्षद मोहरलाल रवि, सरपंच रोहित भगत, डेविड , विवेक कुजूर, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
साभार: दैनिक भास्कर

