व्यापारी फूड पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले जूट बारदाने उपलब्ध कराएं
रायगढ़. सोमवार को कलेक्टर भीम सिंह ने राइस मिलर्स, फ्लोर मिलर्स और खाद्य विभाग के अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा, राज्य शासन ने धान उठाव एवं संग्रहण हेतु बारदाने की आपूर्ति बनाए रखने खाद्य पदार्थों के पैकेजिंग में उपयोग होने वाले जूट बारदानों के उपयोग की अनुमति दी हुई है।
कलेक्टर ने समितियों में अधिक से अधिक बारदाने उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने तय समय पर धान संग्रहण और उठा पर चर्चा की। व्यापारी फूड पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले जूट बारदाने उपलब्ध कराएं । विभाग के अधिकारियों और मिलर्स एसोसिएशन के आपसी सामंजस्य और सहयोग से ही शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कलेक्टर ने बताया कि 85 प्रतिशत धान खरीदी हो चुकी है। आने वाले दिनों में 15 प्रतिशत की खरीदी पूरी की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बारदाना के पर्याप्त स्टॉक रखने और डीओ के साथ आबंटित लक्ष्य अनुसार बारदानें अगले तीन दिनों के भीतर समितियों को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक सहकारी संस्थाएं, समिति प्रबंधक मार्कफेड सहित खाद्य विभाग के अधिकारी और मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
धान संग्रहण क्षमता बढ़ाने की गई मांग
न उपार्जन समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर सिंह को ज्ञापन सौंप कर जिले में धान संग्रहण केन्द्र की क्षमता को बढ़ाने की मांग की। जिससे धान के उठाए में तेजी आएगी। इस पर कलेक्टर ने तत्काल मंत्रालय में बात कर संग्रहण क्षमता बढ़ाने का आग्रह किया, जिस पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन उच्च अधिकारियों से मिला।
साभार: दैनिक भास्कर


