शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी की नई कार्यकारिणी का गठन दिनांक 18.01.2021 को होटल श्रेष्ठा मैं भव्य एवं गरिमामय समारोह में संपन्न होगा । जेसीआई रायगढ़ सिटी ने हमेशा ही अपने सामाजिक कार्यों से शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है । इसी परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष भी इन कार्यों को सरअंजाम देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है । जिसका शपथ ग्रहण समारोह होटल श्रेष्ठा में किया जाएगा, इसके साथ ही पिछले वर्ष मैं बेहतरीन कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत भी किया जाएगा । इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि रायगढ़ शहर के लोकप्रिय एवं युवा विधायक माननीय श्री प्रकाश नाथ जी होंगे, इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में इंस्टॉलेशन ऑफिसर जेसीआई जोन 9 की नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट जेसी योगिता जयसवाल जी होंगी । की – नोट स्पीकर जेसी अनूप मुंद्रा जी एवं स्पेशल गेस्ट जैसी आशीष गोयल जी जॉन वाइस प्रेसिडेंट जेसीआई जोन 9 रहेंगे । संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी दीपक अग्रवाल ने अपनी नई कार्यकारिणी का चयन कर लिया है एवं उसकी अधिकारिक घोषणा कल समारोह में की जाएगी । उक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है : आईपीपी जेसी पंकज अग्रवाल प्रेसिडेंट जेसी दीपक अग्रवाल (जामगांव), सेक्रेटरी जेसी सीए विकास अग्रवाल (सोनू) ज्वाइंट सेक्रेट्री जेसी मयंक अग्रवाल (मां बंजारी) ट्रेसरार जेसी मुकेश केडिया (गणपति कलर्स) जॉइंट ट्रेसरार जेसी सुमित गोयल, वीपी मैनेजमेंट जेसी विक्रम अग्रवाल, वीपी प्रोग्राम जेसी राज अग्रवाल, बीपी ट्रेनिंग जेसी सीए नितेश अग्रवाल, वीपी बिजनेस जेसी आयुष मोदी, वीपी कम्युनिटी जेसी आनंद मोदी, डायरेक्टर मैनेजमेंट जेसी आकाश अग्रवाल (दुल्हन), डायरेक्टर प्रोग्राम जेसी सहज अग्रवाल (डीपीएस) डायरेक्टर ट्रेनिंग जेसी मुकेश बजाज, डायरेक्टर बिजनेस जेसी अर्पित अग्रवाल (रामभगत लक्ष्मी नारायण) डायरेक्टर कम्युनिटी जेसी अशोक अग्रवाल, डायरेक्टर मुक्तिधाम जेसी दिनेश अग्रवाल, डायरेक्टर क्लीन रायगढ़ जेसी नवीन अग्रवाल, डायरेक्टर ग्रीन रायगढ़ जेसी सुशील अग्रवाल (सुपा) कोआर्डिनेटर नैवेद्यम जेसी विकास सिंघल, जॉइंट कोआर्डिनेटर जेसी विकास अग्रवाल (रानी सती) डायरेक्टर मेडिकल कैंप जेसी मयंक मोदी, डायरेक्टर ब्लड जेसी विनय अग्रवाल, डायरेक्टर प्रिंट एंड सोशल मीडिया जेसी आदित्य अग्रवाल एवं ग्रेटर जेसी सीए गुलशन अग्रवाल रहेंगे । संस्था के अध्यक्ष जेसी दीपक अग्रवाल जी ने विश्वास एवं भरोसा दिलाया है कि संस्था वर्ष 2021 में भी नए मुकाम हासिल करते हुए संस्था के साथ-साथ शहर वासियों को भी गौरवान्वित करने का पूर्ण प्रयास करेगी । उन्होंने शहर के सभी लोगों से संस्था को हमेशा ही अपना प्यार एवं स्नेह देने के लिए धन्यवाद दिया है एवं आगे भी सहयोग हेतु आशान्वित हैं । उक्त जानकारी संस्था के नवनिर्वाचित पीआरओ जेसी आदित्य अग्रवाल ने दी ।


