प्रदूषण को ले कर पर्यावरण मित्र संगठन की शिकायत की जाँच करने रायपुर से रायगढ़ पहुँची टीम
एक दर्जन उद्योगो की जाँच होगी
रायगढ़ :-बढ़ते प्रदूषण को लेकर
पर्यावरण मित्र संगठन के संयोजक बजरंग अग्रवाल की लिखित शिकायत पर एक टीम रायपुर से रायगढ़ पहुंची l हवा में प्रदूषण की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुँच गई जिसका असर जनस्वास्थ्य पेड़ पौधों व जानवरो पर दिखने लगा l उद्योगो की इस मनमानी पर लगाम कसने के लिए बजरंग अग्रवाल ने इस सम्बंध की शिकायत पर्यावरण मंत्रालय रायपुर एवं पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली की l जिसकी जाँच हेतु पर्यावरण टीम ने बजरंग अग्रवाल से भी चर्चा की l बजरंग अग्रवाल के साथ गुलमोहर कॉलोनी में उड़ती हुई डस्ट का भौतिक सत्यापन भी किया l बजरंग अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण का कहर खुली आँखों से देखा जा सकता है l पेड़ पौधों में प्रदूषण के जमाव की वजह से प्राण वायु आक्सीजन के उत्सर्जन की प्रक्रिया बाधित हो रही है l इस वजह से फेफड़े हृदय कफ श्वशन की समस्याएं तेजी से बढ़ रही है l चर्चा के दौरान पर्यावरण टीम ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कठोरता कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी l उद्योग संचालन हेतु पर्यावरण हेतु निर्धारित नियमो का पालन आवश्यक है l रायगढ़ को डेंजर जोन में बताते हुए बजरंग अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण कारी उद्योगो पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जावे l कार्यवाही के अभाव में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है l कार्यवाही के अभाव में एआम जनता सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ने के लिए विवश होगी l पर्यावरण टीम प्रदूषण रोकने हेतु निर्धारित मापदंडों के बिंदु तय दर्जन भर उद्योगो की जांच कमेटी को सौपेगी l प्रदूषण कारी उद्योगो को चेतावनी देते हुये बजरंग अग्रवाल ने कहा कि उद्योग अपनी हरकतो से बाज आये और समय रहते चेत जाये अन्यथा परिणाम घातक होंगे l


