मकान मालिक परिवार शहर से बाहर हैं, कितने की चोरी इसका पता नहीं
रायगढ़. ढिमरापुर रोड पर स्थित चावला फर्नीचर के पीछे एक मकान में चोरी हुई है। चोरों ने घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर आलमारी का ताला तोड़ दिया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मकान मालिक परिवार संबलपुर गया हुआ है। संतोष कुमार सतपथी परिवार सहित संबलपुर गए हुए हैं। उन्होंने पड़ोसी को चाबी दी थी ताकि रात को घर सूना ना रहे। लगभग 10 बजे जब पड़ोसी घर का ताला खोल रहा था तो उसे घर के पीछे दीवार पर सीढ़ी लगी हुई दिखी। घर के अंदर से चावल की तीन बोरियां बाहर की ओर फेंकी गई हैं। अंदर आलमारी का ताला भी टूटा मिला। यह देखने के बाद उसने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। कितने की चोरी हुई है, इसका अनुमान घर वालों के लौटने पर होगा। आरोपियों ने रॉड से ताला तोड़ा है। आरोपी ने आलमारी के सभी कपड़े और दस्तावेजों को बाहर निकाल फेंका। आलमारी के भीतर लॉकर भी तोड़ा गया है।
साभार: दैनिक भास्कर

