ड्राइवर ने कहा: सोनू भल्ला की है गाड़ी
रायगढ़. पूंजीपथरा पुलिस ने 11 टन अवैध कबाड़ से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ड्राइवर को माल कहां से लाया गया और माल कहां खपाया जाना था। इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। गाड़ी किसी सोनू भल्ला की बताई जा रही है। पुलिस माल के उठाने और खपाने के प्वाइंट के बारे में पूछताछ कर रही है। गुरुवार को पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से कबाड़ से भरी गाड़ी के पूंजीपथरा की ओर आने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसआई गिरधारी साव अपने सहयोगियों के साथ पड़कीपहरी (गोदगोदा) गांव के पास खड़ी ट्रक क्रमांक एमपी-28 एच-1205 की जांच की। ट्रक ड्राइवर प्रेम लाल निषाद 30 वर्ष निवासी भजनडीपा जूट मिल से पूछताछ की गई। ड्राइवर के पास कागजात नहीं थे। ट्रक में 11 टन कबाड़ जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 3 लाख है। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह धौराभांठा की ओर से माल लेकर आ रहा था। हालांकि माल को उठाया कहां से वह बता नहीं पाया। इसी तरह माल को पूंजीपथरा इंडस्ट्रीयल पार्क में खपाने की बात कही लेकिन माल कहां खपाया जाना था। यह नहीं बता पाया। इसके बाद ट्रक को जब्त किया गया। टीआई मनीष नागर जांच कर रहे हैं कि कबाड़ बेचने वाला कौन और इसे कहां भेजा जा रहा था।
साभार: दैनिक भास्कर

