पतरापाली पुर्व में विश्व शांति ब्रम्ह यज्ञ महिमा बाल लीला का समापन हुआ
रायगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत पतरापाली पूर्व के महिमा बाल लीला आश्रम में विश्व शांति ब्रम्ह यज्ञ का आयोजन किया गया यह आयोजन पिछले पन्द्रह वर्षो से यहां आयोजित किया जा रहा है इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत पतरापाली में विश्व शांति ब्रम्ह यज्ञ महिमा बाल लीला का आयोजन लगभग पन्द्रह वर्षो से किया जा रहा है। विश्व शांति ब्रम्ह यज्ञ महिमा बाल लीला में पधारे श्री बीरेन्द्र बाबा वलकलधारी महाराज श्री तुला बाबा वलकलधारी महाराज के पावन उपस्थिति में आयोजित किया गया वैसे तो यज्ञ का आयोजन प्रति वर्ष जनवरी माह में किया जाता रहा है पर इस बार विश्व कोरोना महामारी के कारण फरवरी में प्रारंभ किया गया है आयोजित तीन दिवसीय महिमा बाल लीला यज्ञ जिसमें श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर भव्य भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर आनंद महसुस करते है इस आयोजन में पूर्वांचल क्षेत्र के साथ साथ जिले व आस पास के अलग- अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं विश्व शांति ब्रम्ह महिमा बाल लीला यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई यहां सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रवचन उपरांत 11 से 12 बजे पूर्णाहूति पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया वहीं आयोजित यज्ञ के दुसरे दिन क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह सिदार का यहां आगमन हुआ जहां पहुंचते ही क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह ने सर्व प्रथम यज्ञ में पधारे वलकलधारी बीरेन्द्र बाबा के चरणो को स्पर्श कर प्रणाम के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात आश्रम हेतु नवनिर्मित भवन का श्री बीरेन्द्र बाबा श्री तुला बाबा के उपस्थिति में लोकार्पण किया साथ ही प्रसाद ग्रहण किया जिसके बाद उपस्थित भक्तो ने विधायक चक्रधर सिंह से आश्रम हेतु किचन सेड बनावने को कहा गया वहीं विधायक चक्रधर सिंह ने अपने उद्बोधन में पतरापाली पुर्व आश्रम हेतु किचन निर्माण के लिए तत्तकाल हामी भी भर दी है विश्व शांति ब्रम्ह यज्ञ महिमा बाल लीला आयोजन समापन के पहले आयोजन समिति द्वारा भव्य भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के आस पास से आए श्रध्दालुओ ने प्रसाद प्राप्त किया वहीं कार्यक्रम के समापन में मुख्य रुप से उपस्थित क्षेत्र की लोकप्रिय नेत्री पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक लैलूंगा सुनीति सत्यानंद राठिया , ग्राम पंचायत पतरापाली सरपंच ममता चन्दन सारथी , भुतपुर्व सरपंच सोनमती राठिया , टारपाली सरपंच लोचन कुमारी साहू व आयोजन समिति क्षेत्र के सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया

